मुरादाबाद : लेखपाल व प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अखंड भारत महासंघ ने ग्राम हटहट के प्रधान पति पर सरकारी धन के गबन का आरोप लगा प्रधान पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और लेखपाल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की है। मांग को लेकर महासंघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को अखंड भारत महासंघ के पदाधिकारी डीएम कार्यालय …

मुरादाबाद, अमृत विचार। अखंड भारत महासंघ ने ग्राम हटहट के प्रधान पति पर सरकारी धन के गबन का आरोप लगा प्रधान पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और लेखपाल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की है। मांग को लेकर महासंघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।

मंगलवार को अखंड भारत महासंघ के पदाधिकारी डीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने हटहट मामले पर डीएम से कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि चुनाव रंजिश के चलते वर्तमान प्रधान पति द्वारा लेखपाल के सहयोग से मनरेगा के तहत सरकारी धन का गबन किया है।

इसके अलावा योजना के लिए पात्र लोगों को आवेदनों पर हस्ताक्षर के लिए परेशान किया जा रहा है। ऐसे में महासंघ से मामले में जांच करने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर अमित चौहान, जिशान, हाशीम, अरविंद, शिवा सागर, अंकित, प्रशांत, अंकुश, रविंद्र, राजू, धीरज, विनेशर आदि रहे।

संबंधित समाचार