लखनऊ: नये बिजली कनेक्शन के समय उपभोक्ताओं को मिलेगा स्वागत पत्र
लखनऊ। नया बिजली कनेक्शन लेते समय उपभोक्ताओं को स्वागत पत्र दिया जाएगा। इस पत्र में उपभोक्ताओं को विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। पावर कॉरपोरेशन ने इस सिलसिले में आदेश जारी किये हैं। वर्तमान में नया बिजली कनेक्शन से लेकर सभी तरह की सुविधाएं आनलाइन व्यवस्था पर आधारित हैं। झटपट पोर्टल के जरिये घरेलू बिजली कनेक्शन …
लखनऊ। नया बिजली कनेक्शन लेते समय उपभोक्ताओं को स्वागत पत्र दिया जाएगा। इस पत्र में उपभोक्ताओं को विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। पावर कॉरपोरेशन ने इस सिलसिले में आदेश जारी किये हैं। वर्तमान में नया बिजली कनेक्शन से लेकर सभी तरह की सुविधाएं आनलाइन व्यवस्था पर आधारित हैं।
झटपट पोर्टल के जरिये घरेलू बिजली कनेक्शन जारी हो रहा है, जबकि बड़े वाणिज्यिक कनेक्शन निवेश पोर्टल से जारी हो रहे हैं। पावर कॉरपोरेशन के आदेश के तहत नया बिजली कनेक्शन लेने वाले को लोगों को क्षेत्र के बिजली अभियंता उनसे संपर्क स्थापित कर स्वागत पत्र देंगे। वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने मंगलवार को पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज से मुलाकात की और स्वागत पत्र देने के फैसले पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बिजली बिल जमा होने वाली खिड़कियों पर उपभोक्ता स्वागत पत्र रखे जाने की मांग की।
पढ़ें: हरदोई में समग्र शिक्षा अभियान के तहत मेडिकल एसेसमेंट कैंप का हुआ आयोजन
परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि परिषद नये वर्ष में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेगा और छोटी-छोटी वीडियो जारी कर उपभोक्ताओं को कानूनों की जानकारी पहुंचाने का अभियान चलाएगा।
राजधानी में ढाई लाख से अधिक लोगों ने नहीं जमा किया गृहकर
राजधानी के 5.6 लाख गृहकरदाताओं में से लगभग ढाई लाख से अधिक लोगों ने अभी तक अपना गृहकर जमा नहीं किया है। जिसके चलते नगर निगम के आठों जोन गृहकर वसूली के मामले में तय लक्ष्य से काफी पीछे चल रहे हैं। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…..
