रेड के सीक्वल में काम करेंगे अजय देवगन, जानें क्या होगी फिल्म की कहानी…
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देगवन सुपरहिट फिल्म रेड के सीक्वल में काम करते नजर आएंगे। अजय देवगन ने साल 2018 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म रेड में काम किया था। फिल्मकार कुमार मंगत फिल्म रेड का सीक्वल रेड 2 बनाने जा रहे हैं। रेड 2 में अजय देवगन की मुख्य भूमिका होगी। कहा …
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देगवन सुपरहिट फिल्म रेड के सीक्वल में काम करते नजर आएंगे। अजय देवगन ने साल 2018 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म रेड में काम किया था।
फिल्मकार कुमार मंगत फिल्म रेड का सीक्वल रेड 2 बनाने जा रहे हैं। रेड 2 में अजय देवगन की मुख्य भूमिका होगी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म कन्नौज के रहने वाले इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पड़े छापों से प्रेरित होगी।
कुमार मंगत ने बताया कि ‘रेड 2 वास्तविक जीवन के व्यक्ति पर आधारित होगी, यह छापे की कई कहानियों से प्रेरित है। फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार हो चुकी है।
कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर शेयर की वाइल्ड लाइफ वेकेशन की फोटो, अनन्या पांडे ने कही ये बात….
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा को लंबे समय से डेट कर रही हैं। दोनों इन दिनों अपनी न्यू वेकेशन मनाने के लिए अज्ञात लोकेशन पर गए हुए हैं। कियारा आडवाणी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी वाइल्ड लाइफ वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कई जंगली जानवर दिखाई दे रहे हैं। कियारा की इन वाइल्ड लाइफ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटोज को अब तक साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वही अभिनेता अनन्या पांडे ने तस्वीरों पर कमेंट कर कियारा से पूछा कि, ‘मेरा फेवरेट सुस्त भालू कहां है।’
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर शेयर की वाइल्ड लाइफ वेकेशन की फोटो, अनन्या पांडे ने कही ये बात….
