रायबरेली: बंजर भूमि पर भूमाफिया कर रहे अवैध निर्माण, जानें पूरा मामला…
रायबरेली। लाखों रुपए की बंजर जमीन पर भूमाफिया कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं। वहीं अवैध निर्माण कार्य से राजस्व विभाग अनजान बना हुआ है। मामले से ग्रामीणों में रोष है और कलेक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी गई है। सरकार व शासन की मंशा यह है कि सरकारी भूमि को दबंगों भू माफियाओं …
रायबरेली। लाखों रुपए की बंजर जमीन पर भूमाफिया कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं। वहीं अवैध निर्माण कार्य से राजस्व विभाग अनजान बना हुआ है। मामले से ग्रामीणों में रोष है और कलेक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।
सरकार व शासन की मंशा यह है कि सरकारी भूमि को दबंगों भू माफियाओं से कब्जा हटवाया जाएगा लेकिन पुलिस और राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत से बंजर जमीनों पर कब्जा कराया जा रहा है। अवैध कब्जा का ऐसा ही मामला रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क के किनारे का है। लाखों की कीमत की जमीन पड़ी हुई है जिस पर अमावा कस्बे के आरा मशीन संचालक द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। जिस व्यक्ति के द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है उसका अपराधिक इतिहास है।
थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस विभाग में शिकायत करने के बाद भी कोई हल नहीं निकला है। मामले को लेकर पांडे निवासी महाबल का पुरवा निवासी इंद्रेश कुमार अवस्थी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। जिस पर जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए थे, वहीं अधीनस्थ कर्मचारी जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो मजबूरन होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर के घेराव किया जाएगा। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि 3 तारीख को उप जिलाधिकारी सदर राजेंद्र कुमार शुक्ला को भी लिखित शिकायत पर दिया गया था जिसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पढ़ें- अंडर -19 विश्व कप : हनूर सिंह ने जड़ा शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया
