हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में बना मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति प्रकोष्ठ
हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के लिए एमबीपीजी कॉलेज के कक्ष नंबर- 5 में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति प्रकोष्ठ बनाया गया है। जहां से मीडिया प्रबंधन व प्रमाणीकरण संबंधित गतिविधियां 24 घंटे संचालित होंगी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी को इस समिति का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। यह समिति एमसीएमसी से …
हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के लिए एमबीपीजी कॉलेज के कक्ष नंबर- 5 में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति प्रकोष्ठ बनाया गया है। जहां से मीडिया प्रबंधन व प्रमाणीकरण संबंधित गतिविधियां 24 घंटे संचालित होंगी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी को इस समिति का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
यह समिति एमसीएमसी से सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशी व अभिकर्ताओं को प्रचार के लिए पंफ्लेट, बैनर, होर्डिंग्स, चुनावी घोषणा पत्र प्रमाणीकरण की अनुमति दी जाएगी। अनुमति लेने के लिए सभी प्रत्याशियों को जरूरी अभिलेख समिति के सामने पेश करने होंगे।
अनुमति के बाद ही प्रचार सामग्री का वितरण होगा। प्रचार सामग्री के मुद्रक, प्रकाशक का नाम, पता, प्रतियों की संख्या का उल्लेख करना आवश्यक है। एमसीएमसी प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, बल्क एसएमएस पर पैनी नजर रखेगा।
इस बाबत 8869083009, 9389598270 जारी किया है । सोशल मीडिया पर किए रहे प्रचार का रिकॉर्ड रखा जाएगा और संबंधित व्यय डीएवीपी, डीआईपीआर द्वारा जारी दरों के आधार पर संबंधित प्रत्याशी के खाते में जोड़कर नोडल अधिकारी लेखा को दिया जाएगा।
