नैनीताल: छेड़छाड़ के आरोपी बैंक गार्ड पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। एक बैंक की महिला सहकर्मी के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी सुरक्षा गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी को महिला के साथ चलती बाइक पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। सुरक्षा …

नैनीताल, अमृत विचार। एक बैंक की महिला सहकर्मी के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी सुरक्षा गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी को महिला के साथ चलती बाइक पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। सुरक्षा गार्ड ने सहकर्मी महिला को हल्द्वानी तक लिफ्ट देने के झांसे में ज्योलीकोट में छेड़छाड़ की थी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसे सड़क पर उतार भाग निकला था। बाद में महिला किसी तरह घर पहुंची और अगले दिन पुलिस से घटना की शिकायत की।

एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चोरगलिया निवासी नितेश सिंह मेहरा के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार