रुद्रपुर: एयरपोर्ट अधिकारी बन खाते से 78 हजार साफ किए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ठग ने खुद को पंतनगर एयरपोर्ट का अधिकारी बताकर आप्टीकल्स दुकान स्वामी के खाते से हजारों रुपये की नगदी उड़ा ली। साइबर ठग ने चश्मे बनाने का आर्डर दिया और गूगल-पे पर रकम डालने की बात कह कर रुपए निकाल लिये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। ठग ने खुद को पंतनगर एयरपोर्ट का अधिकारी बताकर आप्टीकल्स दुकान स्वामी के खाते से हजारों रुपये की नगदी उड़ा ली। साइबर ठग ने चश्मे बनाने का आर्डर दिया और गूगल-पे पर रकम डालने की बात कह कर रुपए निकाल लिये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीरगौटिया निवासी वसीम अहमद ने बताया कि आवास विकास-रविंद्रनगर मुख्य मार्ग पर उसकी पीस आप्टीकल्स के नाम से चश्मे बनाने की दुकान है। पिछले साल चार सितंबर को एक व्यक्ति ने कॉल कर खुद को एयरपोर्ट पंतनगर का अधिकारी बताते हुए एक साथ 20 चश्में बनाने का आर्डर दिया और दूसरे मोबाइल नंबर पर चश्मों की कीमत को गूगल-पे में डालने की बात कही।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जैसे ही गूगल-पे पर भुगतान संबंधी लिंक आया। जैसे ही उसे जांचा, तभी खाते से दो बार में 78 हजार रुपये की धनराशि गायब हो गई। पैसो की निकासी होने का मैसेज आने पर जब दिए गए नंबर पर कॉल की तो आरोपी का मोबाइल बंद था। दुकानदार ने अज्ञात व्यक्ति पर झांसा देकर एयरपोर्ट का अधिकारी बनकर कंप्यूटर संसाधनों का प्रयोग कर ऑनलाइन धोखाधड़ी में साइबर क्राइम थाने की संस्तुति के बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार