खटीमा: महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। सत्रहमील पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर भेज कर कुछ लोगों पर उसको जबरन कार में डालकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। साथ ही विरोध करने पर जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर में महिला ने कहा है कि वह पीलीभीत …

खटीमा, अमृत विचार। सत्रहमील पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर भेज कर कुछ लोगों पर उसको जबरन कार में डालकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। साथ ही विरोध करने पर जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया है।

तहरीर में महिला ने कहा है कि वह पीलीभीत रोड में 23 जनवरी की शाम को घर आने के लिए अपने पति का इंतजार कर रही थी। इसी बीच कार सवार दो लोगों ने उसे जबरन कार में डाला और छेड़छाड़ करने लगे, विरोध करने पर जान माल की धमकी दी। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार