हल्द्वानी: अब पहाड़ों की सैर पर निकले लाटा-लाटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ के लाटा-लाटी इन दिनों उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों की सैर पर हैं। उन्हें आमा-बूबू, काका-काकी, दीदी-बैनी और यहां के बच्चों का ही नहीं बल्कि देवभूमि पहुंच रहे सैलानियों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है। ये लाटा-लाटी कोई और नहीं बल्कि वही कैरेक्टर कार्टून हैं, जो अपनी सादगी और उत्तराखंडियत के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ के लाटा-लाटी इन दिनों उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों की सैर पर हैं। उन्हें आमा-बूबू, काका-काकी, दीदी-बैनी और यहां के बच्चों का ही नहीं बल्कि देवभूमि पहुंच रहे सैलानियों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है। ये लाटा-लाटी कोई और नहीं बल्कि वही कैरेक्टर कार्टून हैं, जो अपनी सादगी और उत्तराखंडियत के चलते सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हुए और अब पहाड़ के सैलेब्रिटी बन चुके हैं।

सोशल मीडिया पर उत्तराखंड भू-कानून के समर्थन के दौरान पॉपुलर हुई लाटी आर्ट अब अपनी अलग पहचान बना चुकी है। इसमें दर्शाए एनिमेशन कार्टून को बनानी वाली पौड़ी की नौनी कंचन जदली हैं। जिन्हें अपने एनिमेशन आईडिया के चलते काफी पॉपुलैरिटी मिल चुकी है। हाल ही में नए साल पर उन्होंने लाटा-लाटी आर्ट से जुड़ा अपना नववर्ष का कैलेंडर जारी किया है, जिसे मकर संक्रांति पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे रिट्वीट किया, जिसके बाद इसकी लोकप्रियता चहुंओर फैल गई। कंचन को अपनी क्रिएटिव आर्ट के चलते अब काफी ऑफर मिल रहे हैं। साथ ही उनके कैलेंडर को खरीदने के लिए भी लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन ऑर्डर कर रहे हैं।

लाटा-लाटी संग सैलानी भी करा रहे फोटो शूट
उत्तराखंड की अलग-अलग लोकेशंस पर इस कैलेंडर में दर्शाए गए पहाड़ी कार्टून के स्थानीय और सैलानियों संग फोटो शूट किए जा रहे हैं। लाटा-लाटी के फोटोग्राफर प्रवीण सजवाण ने बताया कि लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति को भी एक अलग पहचान सबके बीच मिल रही है।

पहाड़ की खूशबू को समेटे हुए है कैलेंडर
कंचन ने बताया कि कैलेंडर को बनाने के लिए उन्होंने उत्तराखंड में अलग-अलग माह में होने वाले त्योहारों पर रिसर्च कर उन पर आर्ट क्रिएट की। इसमें गढ़वाल, कुमाऊं, जौनसार में होने वाले सभी पारंपरिक त्योहारों को शामिल कर पहाड़ से जोड़ने की कोशिश की है। यानि की यह कैलेडंर पूरी तरह से पहाड़ की खूशबू को समेटे हुए है।

संबंधित समाचार