काशीपुर: धोखाधड़ी के मामले में पूर्व प्रधान और उसका पति गिरफ्तार
काशीपुर, अमृत विचार। ग्राम फिरोजपुर की पूर्व प्रधान और उसके पति को समाज कल्याण विभाग से लाखों का घोटाला करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दंपती की पुत्री इस समय ग्राम फिरोजपुर की ग्राम प्रधान है। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि जनश्री बीमा योजना के तहत वर्ष 2008-09 में ग्राम …
काशीपुर, अमृत विचार। ग्राम फिरोजपुर की पूर्व प्रधान और उसके पति को समाज कल्याण विभाग से लाखों का घोटाला करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दंपती की पुत्री इस समय ग्राम फिरोजपुर की ग्राम प्रधान है।
कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि जनश्री बीमा योजना के तहत वर्ष 2008-09 में ग्राम प्रधान रहते हुए सपना गौतम और उसके पति मथुरीलाल गौतम ने जरूरी दस्तावेजों में मृत लोगों को जिंदा दिखा और जिंदा लोगों को मृत दर्शाकर छह लाख 15 हजार रुपये का घोटाला किया। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गहन जांच पड़ताल के बाद दोनों के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471 व 120बी के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि आरोपी मथुरीलाल गौतम के विरुद्ध कोतवाली में धोखाधड़ी के कई मुकदमे पंजीकृत रहे हैं। पूर्व प्रधान सपना गौतम और उसके पति मथुरीलाल गौतम अपने अजब-गजब कारनामों के कारण पिछले कई वर्षो से यहां सुर्खियों में है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश, एसआई प्रदीप पंत, महिला कांस्टेबल अनिता आर्या व लक्ष्मण शामिल है।
