सितारगंज: बाल्टी में मुंह डुबाेकर जान ली थी मोनिका की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पति, सास और जेठानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने ‌नवविवाहिता की बाल्टी में रखे पानी में मुहं डुबोकर हत्या कर दी थी न कि नवविवाहिता ने खुदकुशी की है। पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को …

सितारगंज, अमृत विचार। नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पति, सास और जेठानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने ‌नवविवाहिता की बाल्टी में रखे पानी में मुहं डुबोकर हत्या कर दी थी न कि नवविवाहिता ने खुदकुशी की है। पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है।

बता दें कि बीते 25 जनवरी को रुदपुर ग्रामसभा के ठाकुरनगर गांव निवासी संदीप सरकार पत्नी डीडी कालोनी पीलीभीत गांव निवासी मोनिका (19) पुत्री इंद्रजीत विश्वास फंदे पर लटकी मिली थी। पति संदीप ने बताया था कि मंगलवार सुबह फैक्ट्री जाने से पूर्व वह अपनी पत्नी से मिलने कमरे में गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की का परदा हटा कर अंदर देखने पर उसने पत्नी मोनिका को फंदे से लटकता पाया। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और तुरंत ही सितारगंज के एक निजी अस्पताल ले गए।

जहां चिकित्सकों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका मोनिका की मां निर्मला विश्वास ने पुलिस को तहरीर देकर पति संदीप सरदार, उसकी मां पूर्णिमा सरदार व पड़ोस की भाभी सिप्रा सरदार पारिवारिक कलह व दहेज उत्पीड़न करते हुए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 बी व 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डुबोकर दम घुटने से मौत होना सामने आया। इस पर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बाल्टी में रखे पानी में मुंह डुबोकर उसकी हत्या करने व अंगोछे से गला घोंटने की बात कबूली। इस पर आरोपियों के खिलाफ मामले में आईपीसी की धारा 302 की बढ़ोतरी करते हुए तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार