रुद्रपुर: फ्लोर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग
सितारगंज, अमृत विचार। फ्लोर मिल के गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे आसपास के लोगों में खलबली मच गई। अग्निशमन विभाग के तीन दमकल वाहनों ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह …
सितारगंज, अमृत विचार। फ्लोर मिल के गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे आसपास के लोगों में खलबली मच गई। अग्निशमन विभाग के तीन दमकल वाहनों ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।
शुक्रवार सुबह करीब छह बजे बिज्टी मार्ग स्थित एशियन फ्लोर मिल के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम में रखे करीब 50 हजार बोरे व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की सूचना पर अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट मय दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचे और तीन दमकल वाहनों की मदद से करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी बिष्ट ने बताया कि घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद सूचना मिलने से आग ने विकराल रूप ले रखा था। बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगना बताया जा रहा है। मिल स्वामी ने करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया है। मामले की जांच की जा रही है। क्षति का भी आकलन किया जाएगा। दमकल टीम में लक्ष्मण सिंह नेगी, नारायण सिंह महरा, लक्ष्मी दत्त, प्रकाश चंद्र, मनोज बोरा, मनोज कुमार, राजेश मेहता, प्रदीप कुमार आदि थे।
