रुद्रपुर: प्रमाणपत्र के नाम पर दो लाख की ठगी
रुद्रपुर, अमृत विचार। ठग ने पेंशन धारक से जीवित प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप निवासी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि 10 जनवरी को उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति …
रुद्रपुर, अमृत विचार। ठग ने पेंशन धारक से जीवित प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप निवासी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि 10 जनवरी को उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आयी।
उसने खुद को ट्रेजरी का पेंशन बाबू बताया। आरोप है कि कॉलर ने फोन पर जीवित प्रमाणपत्र की मांग की। इस दौरान उसने उनसे कहा कि उनका ऑनलाइन में पेंशन मृत दिखा रहा है। इस वजह से आपकी पेंशन रुक गई है। कॉलर ने कुछ जानकारी लेने के बाद कॉल काट दी।
कुछ देर बाद खाते से पहले 98,563 हजार की नकदी कटने का मैसेज आया और उसके बाद दो बार 50 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया। जब कॉलर के नंबर पर कॉल की तो मोबाइल बंद आने लगा। पेंशनधारक सुरेंद्र चंद्र शर्मा ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
