स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक हुआ घोषित, शाम 6.30 बजे होगा अंतिम संस्कार…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में आज दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अपनी आखरी सांसें ली। लता मंगेशकर ने अपने करियर में हजारों गाने गाए, जिनमें फिल्मी गानों से लेकर भक्ति और देशभक्ति से जुड़े गाने भी रहे। आज दुनिया उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि …

मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में आज दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अपनी आखरी सांसें ली। लता मंगेशकर ने अपने करियर में हजारों गाने गाए, जिनमें फिल्मी गानों से लेकर भक्ति और देशभक्ति से जुड़े गाने भी रहे। आज दुनिया उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि दे रही है।

लता जी का पार्थिव शरीर दोपहर 12.30 बजे उनके घर ले जाया जाएगा जिसके बाद करीब 4 बजे उनके शव को शिवाजी पार्क ले जाया जाएगा जहां पूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका शाम 6.30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें, देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है इस दौरान दो दिन तक तिरंगा ध्वज आधा झुका रहेगा।

पढ़ें- Lata Mangeshkar Passes Away: स्वर कोकिला के निधन से सदमे में आया पूरा मनोरंजन जगत, अक्षय कुमार के साथ पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि…

संबंधित समाचार