Sa Re Ga Ma Pa : रवीना टंडन ने सिंगिंग रियलिटी शो में किया ‘टिप टिप बरसा’ पर डांस, देखें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा का नया प्रोमो मेकर्स ने जारी किया है। प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि इस वीकेंड पर रवीना टंडन बतौर मेहमान शो का हिस्सा होंगी। शो के दौरान रवीना टंडन अपने पॉपुलर गाने टिप-टिप बरसा पानी पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। View this post on …

मुंबई। सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा का नया प्रोमो मेकर्स ने जारी किया है। प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि इस वीकेंड पर रवीना टंडन बतौर मेहमान शो का हिस्सा होंगी। शो के दौरान रवीना टंडन अपने पॉपुलर गाने टिप-टिप बरसा पानी पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं।

रवीना टंडन का डांस देखकर जज विशाल ददलानी तो इतने प्रभावित हुए कि वे रवीना की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।उन्होंने रवीना से कहा इस गाने के 1000 रीमिक्स हो सकते हैं, लेकिन रवीना टंडन तो सिर्फ और सिर्फ एक हैं।

सारेगामापा शो को हिमेश रेशमिया, शंकर महादेवन और विशाल ददलानी की तिकड़ी जज करती है।

संबंधित समाचार