आगरा एक्सप्रेस वे पर स्पीड गन का हुआ सफल प्रयोग, 275 गन खरीदने की तैयारी में लगा विभाग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुंबई, दिल्ली की तरह ही अब प्रदेश में भी स्पीड लेजर गन से तेज रफ्तार वाहन चालकों का चालान किया जाएगा। इससे ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा जा सकेगा। ओवर स्पीड वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग ने यह कदम उठाया है। विभागीय अधिकारियों के  …

लखनऊ। मुंबई, दिल्ली की तरह ही अब प्रदेश में भी स्पीड लेजर गन से तेज रफ्तार वाहन चालकों का चालान किया जाएगा। इससे ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा जा सकेगा। ओवर स्पीड वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग ने यह कदम उठाया है।

विभागीय अधिकारियों के  अनुसार इस लेजर गन को खरीदने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। तीन महीने के बाद इन वाहनों से प्रदेश भर के हाइवे पर स्पीड लेजर गन से ऑटोमेटिक चालान कटने शुरू हो जाएंगे।

ओवर स्पीड वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसे वाहनों पर स्पीड लेजर गन नजर रखेगी। बताते चले कि आगरा एक्सप्रेस वे पर लेजर गन का सफल प्रयोग एक महीने पहले किया जा चुका है। अब परिवहन विभाग 275 लेजर गन चेकिंग दस्ते को खरीद कर देने जा रहा है।

स्पीड रेजर गन वस्तुओं की गति को मापने के लिए प्रयोग की जाती है। इस लेजर गन की खास बात यह है कि यह फोटो भी खींचता है जिससे वाहन चालक को प्रमाण सहित चालान दिया जा सके। परिवहन विभाग के अधिकारी बताते है कि स्पीड लेजर गन का इस्तेमाल कई राज्यों में पहले से हो रहा है। इनमें दिल्ली, मुंबई, मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर में लेजर गन का प्रयोग सफल रहा।

स्पीड लेजर गन खरीदने की प्रक्रिया आचार संहिता के बाद शुरू होगी। अगले तीन माह के भीतर यूपी के हर आरटीओ चेकिंग दल के पास स्पीड लेजर गन मौजूद होंगी। रोजाना लक्ष्य के मुताबिक ओवर स्पीड में गन से चालान काटे जाएंगे।धीरज साहू

पढ़ें- Chile Open : स्पेन के रामोस विनोलास चिली ओपन के सेमीफाइनल में, अब इस खिलाड़ी से होगी भिड़ंत

संबंधित समाचार