कानपुर: 58वीं नेशनल चेस चैम्पियनशिप 2022, ग्रांड मास्टरों की हो रही भिड़ंत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। सीनियर नेशनल चेस चैम्पियनशिप 2022 समापन की तरफ बढ़ रहा है। अब खिलाड़ियों के लिए शतरंजी बिसात थोड़ा चुनौतीपूर्ण स्थिति में आ चुकी है। आठवें चक्र में प्रथम बोर्ड पर खेलते ग्रांडमास्टर्स ने अपने-अपने मैच ड्रा किए। ग्रांडमास्टर अर्जुन एरिगेसी और ग्रांडमास्टर इनियन पी. के बीच मैच बराबरी पर छूटा। वहीं द्वितीय बोर्ड पर …

कानपुर। सीनियर नेशनल चेस चैम्पियनशिप 2022 समापन की तरफ बढ़ रहा है। अब खिलाड़ियों के लिए शतरंजी बिसात थोड़ा चुनौतीपूर्ण स्थिति में आ चुकी है। आठवें चक्र में प्रथम बोर्ड पर खेलते ग्रांडमास्टर्स ने अपने-अपने मैच ड्रा किए। ग्रांडमास्टर अर्जुन एरिगेसी और ग्रांडमास्टर इनियन पी. के बीच मैच बराबरी पर छूटा। वहीं द्वितीय बोर्ड पर खेलते हुए निवर्तमान नेशनल चैम्पियन तमिलनाडु के ग्रांडमास्टर अरविंद चिथंबरम को दिल्ली के ग्रांडमास्टर आरएन चोपड़ा ने ड्रा पर रोक दिया।

तीसरे बोर्ड पर ग्रांडमास्टर्स तमिलनाडु के गूकेश डी. ने पीसबीबी के अभिजीत गुप्ता को, पीएसबी के ही सेतुरमन एसपी. ने रेलवे के स्वप्निल धोरपड़े को, पीएसबी के ही ललित बाबू एमआर को तमिलनाडु के प्रणव बी. शिकस्त दी। इसी तरह रेलवे के बिसाख एनआर ने प.बंगाल के अरण्योक घोष को तथा प. बंगाल के ही मित्रभा गुहा ने ओडिशा के संबित पांडा को, मुरली कार्तिकेयन ने रेलवे के के. रत्नाकरन को हराया।

वहीं प्रतियोगिता के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त अधिबन भास्करन ने महाराष्ट्र के जयकुमार शेट्टे से ड्रा खेला। पीएसबी के डी. सेनगुप्ता ने सफेद मोहरों से खेलते हुए प.बंगाल के उत्सव चटर्जी को मात दी। इससे पूर्व नेशनल चैम्पियनशिप 2022 प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने किया। उनका स्वागत एआईसीएफ के अध्यक्ष डा.संजय कपूर ने किया।

पढ़ें-बरेली: बिना टिकट चलने वालों पर जुर्माना लगाकर रेलवे ने वसूले 4 करोड़ से अधिक, 10 महीनों में जुर्माने का आंकड़ा 38 करोड़ के पार

संबंधित समाचार