बीजेपी की जीत से जगी आस आजमगढ़ को मिलेगा एटीएस कमांडो सेंटर
आजमगढ़। यूपी में डबल इंजन की सरकार ने परियोजनाओं को पूरा ही नहीं किया बल्कि समय से जनता को लोकार्पित भी कर दिया। भाजपा के पक्ष में स्पष्ट जनादेश का अर्थ भी स्पष्ट है कि जनता ने भाजपा पर भरोसा दोबारा जताया है। इसका परिणाम रहा कि सरकार की परियोजनाओं से जनता ने खुश होकर …
आजमगढ़। यूपी में डबल इंजन की सरकार ने परियोजनाओं को पूरा ही नहीं किया बल्कि समय से जनता को लोकार्पित भी कर दिया। भाजपा के पक्ष में स्पष्ट जनादेश का अर्थ भी स्पष्ट है कि जनता ने भाजपा पर भरोसा दोबारा जताया है। इसका परिणाम रहा कि सरकार की परियोजनाओं से जनता ने खुश होकर दोबारा भाजपा को मौका दिया है।
जहां एक ओर सरकार ने होली पर गैस सिलेंडर बांटने की घोषणा की थी वहीं कई अन्य जन सुविधाएं आम जनता को देने का वायदा किया था। वहीं चुनाव के पूर्व भाजपा की ओर से जारी चुनावी घोषणाओं के भी अब पूरा होने की उम्मीद आम जनता को है। अब होली एक ओर करीब है तो दूसरी ओर अन्य घोषणाओं पर भी जनता की निगाह है।
आजमगढ़ जिले में आतंकवाद की गहरी जड़ों पर चोट करने के लिए जिले में एटीएस कमांडो सेंटर खोलने की चर्चा भी घोषणा पत्र में शामिल थी। इस लिहाज से पूर्वांचल को बड़ा सुरक्षा का केंद्र बिंदु बनाने का सरकार का प्रयास भी अब सामने आने की उम्मीद है। आजमगढ़ जिले में एटीएस केंद्र के बनने से जिले में मौजूद आतंकवाद की जड़ों पर भी चोट करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा भी सोलह पन्नों के संकल्प पत्र की रिपोर्ट में पूर्वांचल के लिहाज से प्रमुख योजनाओं को धरातल देने के लिए पहल की बात कही गई थी। अब अगले पांच साल तक पूर्वांचल में विकास की योजनाओं की जनता को अधिक अपेक्षा होगी।
भाजपा की ओर से चुनाव के ठीक पूर्व चुनाव घोषणा पत्र के तौर पर संकल्प पत्र पेश कर यूपी के मतदाताओं के सामने भाजपा सरकार बनने पर मिलने वाले लाभों की घोषणा की गई थी। इसमें पूर्वांचल के लिहाज से एक्सप्रेस वे ही नहीं बल्कि बलिया लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण भी शामिल है। यह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से लिंक होने के साथ ही देश की राजधानी और वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल को प्रदेश की राजधानी और अन्य कारोबारी महत्व के लिहाज से जरूरी शहरों को भी जोड़ेगा। वहीं इसकी कनेक्टिविटी की चर्चा बिहार तक होने की भी रही है। गंगा एक्सप्रेस वे भी वाराणसी तक कनेक्ट करने की घोषणा पूर्व में हो चुकी है।
यह भी पढ़े-अयोध्या: भेजा दस लाख की रंगदारी का लेटर, खुद को बताया पुलिस का मुखबिर, जांच में जुटी पुलिस
