बीरभूम मामले में राज्यसभा में जोरदार हंगामा, हिंसा पर बोलते हुए रोने लगीं सांसद रुपा गागुंली
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की रूपा गांगुली ने आज राज्यसभा में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में आठ लोगों को जलाकर मारने की घटना का उल्लेख किया जिसका तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने कड़ा विरोध करते हुए भारी शोरगुल और हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न लगभग 15 मिनट के लिए स्थगित …
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की रूपा गांगुली ने आज राज्यसभा में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में आठ लोगों को जलाकर मारने की घटना का उल्लेख किया जिसका तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने कड़ा विरोध करते हुए भारी शोरगुल और हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न लगभग 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
गांगुली ने शुन्य काल के दौरान जैसे ही बीरभूम में पिछले दिनों आठ लोगों को जलाकर मारने की घटना का उल्लेख किया वैसे ही तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने अपनी सीट से उसका जोरदार विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद भाजपा के सदस्यों ने भी अपनी सीट से तृणमूल कांग्रेस का विरोध करने लगे जिसके कारण भारी शोरगुल और हंगामा होने लगा।
इस दौरान गांगुली भावुक हो गईं और रोने लगीं। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के विरूद्ध नारेबाजी भी की गई। इसी दौरान गांगुली ने कहा कि पहले लोगों को मारा-पीटा गया और फिर उन्हें बांधकर जला दिया गया। उन्होंने कहा कि बंगाल दक्षिणेश्वर महाकाली की भूमि है और वहां भी लोगों को जीने का अधिकार है।
बाद में तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सदन के बीच में आ गए और नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान उपसभापति हरिवंश ने विशेष उल्लेख के लिए सदस्यों का नाम पुकारा लेकिन शोरगुल के कारण कुछ सुना नहीं जा सका। हंगामा बढ़ने पर उपसभापति ने 11:55 मिनट पर सदन की कार्यवाही 12:10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
इस भी पढ़ें-
