कानपुर: बैंक के लाकर से 20 लाख के गहने गायब, एक ही ब्रांच में हुई 2 बार चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जिले के फीलखाना के कराची खाना स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा में एक लाकर से 20 लाख के जेवर चोरी हो गए है। लाकर धारक ने शाखा प्रबंधक को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है। ऐसा 17 दिन के अंदर दूसरी बार हुआ है जब लाकर से जेवर चोरी हो गए …

कानपुर। जिले के फीलखाना के कराची खाना स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा में एक लाकर से 20 लाख के जेवर चोरी हो गए है। लाकर धारक ने शाखा प्रबंधक को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है। ऐसा 17 दिन के अंदर दूसरी बार हुआ है जब लाकर से जेवर चोरी हो गए हैं, जिससे बैंक प्रबंधन सवालों के घेरे में है। इसमें किसी कर्मी की सजिश की आशंका जताई गई है।

बिरहाना रोड निवासी शिवशंकर गुप्ता की पत्नी सीता गुप्ता का बैंक खाता और लाकर कराचीखाना शाखा में है। बीती सात जनवरी को जब उन्होंने लाकर खोला तो उसमें रखे जेवर गायब थे। जिसके बाद बैंक शाखा में शिकायत की बाद अनसुनी कर दी गई।

पीड़ित ने डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार से मिलकर घटना बताई। उन्होंने फीलखाना पुलिस को निर्देश देकर गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने लाकर रूम का जायजा लिया।

बता दें कि 14 मार्च को ठीक इसी तरह से इसी बैंक शाखा के लाकर से चकेरी श्यामनगर निवासी मंजू भट्टाचार्य के 30 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए थे। उन्होंने भी मामले में बैंक अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पढ़ें-मुरादाबाद : महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज