World Malaria Day 2022: आपके शरीर के इन हिस्सों को बुरी तरह डैमेज कर सकता है मलेरिया, जानें कैसे करें बचाव
मलेरिया मच्छरों से पैदा होने वाली एक भयानक बीमारी है, जो फीमेल एनोफिलीज मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर डंक मारते समय हमारे खून में अपना पैरासाइट छोड़ देता है। वो पैरासाइट शरीर में हर जगह फैल जाती है। जिस से हमारा शरीर बीमार पड़ने लगता है। घातक इंफेक्शन के प्रति लोगों को …
मलेरिया मच्छरों से पैदा होने वाली एक भयानक बीमारी है, जो फीमेल एनोफिलीज मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर डंक मारते समय हमारे खून में अपना पैरासाइट छोड़ देता है। वो पैरासाइट शरीर में हर जगह फैल जाती है। जिस से हमारा शरीर बीमार पड़ने लगता है। घातक इंफेक्शन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है। आज हम आपको इस बीमारी के लक्षण, इलाज और बचाव के बारे में बताते हैं।
मलेरिया के लक्षण
यह बीमारी होने पर मरीज को अक्सर ठंड लगती है। जिसमें तेज बुखार चढ़ता है। मरीज को काफी पसीना आता है। सिरदर्द, जी मिचलाना, उल्टी, पेट दर्द, डायरिया, एनीमिया और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। बॉडी में ये सब होने से आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
मलेरिया का घातक रूप
अगर आप मलेरिया के शिकार हैं तो आपको समय रहते ही मरीज का इलाज कराना चाहिए। फेफड़ों में फ्लूड जमा होने की वजह से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। लिवर, किडनी और तिल्ली जैसे खास पार्ट फेल हो सकते हैं। मरीज को लो-ब्लड शुगर की समस्या भी हो सकती है।
मलेरिया से बचाव
मलेरिया से बचने के लिए आसपास सफाई का ध्यान रखें। ठहरे हुए पानी में मच्छर पैदा ना होने दें। घर के हर कोने पर टाइम पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाते रहें। घर और आसपास कूलर, एसी, गमलों और टायर आदि में पानी जमा न होने दें।
पढ़ें-इन ड्रिंक्स के साथ कभी ना करें दवा का सेवन, हो सकता है नुकसान
