जसपुर: अमरूद के बाग में रंजिशन आग लगाने का आरोप, 40 पेड़ झुलसे
जसपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के एक अमरूद के बाग में आग लग जाने से अमरूद के 40 पेड़ झुलस गए और काफी नुकसान हो गया। उद्यान स्वामी अपने अपने पड़ोसी किसान पर रंजिशन अमरूद के बाग में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर सौंपी है। जसपुर कोतवाली अंतर्गत गांव खाली पार पट्टी …
जसपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के एक अमरूद के बाग में आग लग जाने से अमरूद के 40 पेड़ झुलस गए और काफी नुकसान हो गया। उद्यान स्वामी अपने अपने पड़ोसी किसान पर रंजिशन अमरूद के बाग में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर सौंपी है।
जसपुर कोतवाली अंतर्गत गांव खाली पार पट्टी निवासी प्रमुख उद्यान व्यवसायी एवं कृषक सलाहकार समिति के ब्लाक अध्यक्ष सरदार मुख्तयार सिंह घुम्मन ने बताया कि शनिवार को अपराह्न करीब 2 बजे उनके बाग में काम करने वाले मजदूरों ने उन्हें फोन पर उनके अमरूद के बाग में आग लगने की सूचना दी। इस पर वह तुरंत अपने जसपुर नगर स्थित आवास से बाग में पहुंचे, लेकिन तब मौके पर मौजूद बाग में काम करने वाले व्यक्तियों ने आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने बताया कि आग लगने से अमरूद के 40 पेड़ झुलस गए। जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि जो पेड़ आ से झुलस गये हैं, वह सब फल देने वाले थे। उन्होंने अपने उद्यान फार्म के पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि उसने रंजिशन उनके बाग में आग लगाई है। उन्होने इस घटना के सम्बन्ध में कोतवाली में तहरीर दे दी है। इस के अलावा उन्होंने उद्यान एवं पर्यावरण संरक्षण विभाग के अधिकारियों को भी घटना की सूचना दी है ।
