अयोध्या: पोखर-तालाबों पर रहेगी सरकार की सीधी नजर, पोर्टल पर लोड होगा ब्यौरा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पोखर तालाबों पर कब्जा करने वालों की अब शामत आने वाली है। प्रदेश सरकार की उन पर सीधी नजर रहेगी। पोखर तलाबों की क्या स्थिति है। उन पर अवैध कब्जे तो नहीं हो रहे। इस सबका डाटा अब सरकारी पोर्टल पर अपलोड करना होगा, जिसके लिए शासन की ओर से जिला प्रशासन और निकायों …

अयोध्या। पोखर तालाबों पर कब्जा करने वालों की अब शामत आने वाली है। प्रदेश सरकार की उन पर सीधी नजर रहेगी। पोखर तलाबों की क्या स्थिति है। उन पर अवैध कब्जे तो नहीं हो रहे। इस सबका डाटा अब सरकारी पोर्टल पर अपलोड करना होगा, जिसके लिए शासन की ओर से जिला प्रशासन और निकायों को निर्देशित किया है।

जारी निर्देश के तहत पन्द्रह दिन में राजस्व टीम के साथ अभिलेखों में दर्ज पोखरों की मौके पर जाकर जांच कर डाटा अपलोड करने के निर्देश दिये गए हैं। इस आदेश के बाद अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप मच गया है।

इस संबंध में सीडीओ अनीता यादव की ओर से एसडीएम को पत्र भेजकर राजस्व टीम गठित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश में कहा गया है सन 1952 फसली वर्ष 1359 की स्थिति के अनुसार विभागवार अभिलेखों में दर्ज तालाब, झील, पोखर व अन्य वाटर बॉडीज की गाटावार स्थिति की सूचनायें पोर्टल पर दर्ज कराएं। यह कार्य 15 दिन में पूर्ण हों।

बताया गया है कि आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद की अध्यक्षता में समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत एसडीएम राजस्व निरीक्षकों के साथ टीमों का गठन करेंगे जो पोखरों और तालाब पर अवैध कब्जे को चिन्हित कर प्रशासन को सूची सौंपेंगे। इसके अलावा निकायों को भी अपने अपने क्षेत्र में ऐसे अवैध कब्जों को चिन्हित करने के लिए कहा गया है।

नगर पंचायतों में ईओ और निगम में नगर विकास आयुक्त इसके लिए टीमों का गठन करेंगे। सभी को अपने अपने क्षेत्र में पोखरों और तालाबों पर अवैध कब्जे को चिन्हित कर सरकारी पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

पढ़ें-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी खरीद पोर्टल जीईएम की तारीफ की

संबंधित समाचार