सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, यादव समेत कई की गिरफ्तारी
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज युवा कांग्रेस के विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव समेत कई नेताओं ने गिरफ्तारी दी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का भी इस्तेमाल किया। प्रदर्शन …
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज युवा कांग्रेस के विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव समेत कई नेताओं ने गिरफ्तारी दी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का भी इस्तेमाल किया।
प्रदर्शन में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री पी सी शर्मा, सज्जन सिंह वर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता आज अपने इस प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए निकले थे।
युवक कांग्रेस ने ये आंदोलन बेरोजगारी, आदिवासियों पर कथित अत्याचार और व्यापमं घोटाले के मुद्दे पर किया था। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने स्थानीय प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई थी। प्रदर्शनकारियों को इसके नजदीकी क्षेत्र में ही रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
इसे भी पढ़ें- राजीव कुमार अगले सीईसी नियुक्त, 15 मई को संभालेंगे प्रभार
