नैनीताल: मुख्यमंत्री ने व्यवसायियों, किसानों संग किया बजट संवाद
नैनीताल, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल में व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों के साथ बजट पर संवाद किया। नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि राज्य के बजट में हर वर्ग की चिंताओं का ध्यान रखा जाए। इसलिए वह पर्यटन, मैन्युफैक्चरिंग सहित सभी …
नैनीताल, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल में व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों के साथ बजट पर संवाद किया। नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि राज्य के बजट में हर वर्ग की चिंताओं का ध्यान रखा जाए। इसलिए वह पर्यटन, मैन्युफैक्चरिंग सहित सभी तरह के कारोबारियों, किसानों, जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर बजट के लिए उनके आवश्यक सुझाव मांग रहे हैं। इन सुझावों को राज्य के आगामी बजट में शामिल करने की कोशिश की जाएगी।
कहा कि राज्य के विकास के लिए सही नीति बनाकर आगे बढ़ने में मदद मिल सके। कार्यक्रम के दौरान नैनीताल के पर्यटन व्यवसायियों ने यहां पेश आने वाली दिक्कतों को मुख्यमंत्री के सामने रखा। मुख्य रूप से नैनीताल में पार्किंग, विकास, पर्यटन योजनाओं की धीमी गति, सड़कों की स्थिति को लेकर अपनी चिंताएं एवं सुझाव बताएं।
किसानों ने फल एवं कृषि उत्पादन के क्षेत्र में आ रही परेशानियों के अलावा किसान फसल बीमा योजना में पेश आ रही दिक्कतों को लेकर भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। करीब 2 घंटे तक चले कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी के सुझाव सुने और उन्हें नोट कर बजट में शामिल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, हल्द्वानी मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत आदि उपस्थित रहे.
