रुद्रपुर: दिन में ड्यूटी, शाम को उचक्कई
रुद्रपुर, अमृत विचार। पिछले दिनों सरेआम एक व्यक्ति का मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो बाइक सवार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार 12 मई को पहाड़गंज निवासी …
रुद्रपुर, अमृत विचार। पिछले दिनों सरेआम एक व्यक्ति का मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो बाइक सवार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार 12 मई को पहाड़गंज निवासी महबूब अली का मोबाइल सीरगोटिया के पास दो बाइक सवार युवकों ने लूट लिया था और मौके से फरार हो गये थे। महबूब ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। एसएसपी के निर्देश पर जिले में चोर उचक्कों के खिलाफ चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत कोतवाली पुलिस रविवार की देर शाम ब्लॉक रोड पर चेकिंग कर रही थी।
तभी पुलिस को बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते हुए नजर आये। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की। जिस पर पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम रंजीत सिंह निवासी थाना बिलासपुर और हाल निवासी एलायंस सिटी वन और गुरजेंट सिंह निवासी पूरनपुर पीलीभीत हाल धर्मपुर बताया।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि पकड़ा गया रंजीत पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। दोनों आरोपी सिडकुल की किसी कंपनी में काम करते हैं। पकड़ने वाली टीम में एसआई राजेन्द्र प्रसाद के अलावा कांस्टेबल हेम चंद्र फुलारा, कृष्णा टम्टा आदि शामिल रहे।
