बाजपुर: कांस्टेबल का कॉलर पकड़कर गाली गलौज और धमकी देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर,अमृत विचार। ड्यूटी के दौरान सिपाही की वर्दी का कालर पकड़कर गाली-गलौज व अभद्रता करना पूर्व ग्राम प्रधान व उसके तीन अन्य साथियों को महंगा पड़ गया। मामले में चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश …

बाजपुर,अमृत विचार। ड्यूटी के दौरान सिपाही की वर्दी का कालर पकड़कर गाली-गलौज व अभद्रता करना पूर्व ग्राम प्रधान व उसके तीन अन्य साथियों को महंगा पड़ गया। मामले में चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।

पुलिस चौकी सुल्तानपुर पट्टी में तैनात कांस्टेबल नितिन कुमार व अमित देवरानी चीता मोबाइल टीम के तहत क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। आरोप है कि गुरुवार की सायं रामजीवनपुर के पूर्व प्रधान हाल वैशाली कॉलोनी काशीपुर निवासी बाबूराम पुत्र छोटे लाल कार से अपने तीन अन्य साथियों ढकिया नंबर-एक काशीपुर निवासी मोहन पुत्र हरकिशन, ढकिया कला काशीपुर निवासी दान सिंह पुत्र राम चंद्र व वैशाली कॉलोनी काशीपुर निवासी राजीव सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह के साथ वहां आ धमका और कुछ दिन पहले चौकी इंचार्ज के साथ मिलकर उसकी गाड़ी पकड़वाने पर गुस्सा जताते हुए देख लेने व वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगा।

पुलिस ने नशे की हालत में पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में चारों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

संबंधित समाचार