खटीमा: जंगल में शराब पीने से रोका तो वन कर्मियों को धमकाया, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। नेपाल सीमा से सटे झनकईया थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आपरेशन मिशन मर्यादा के तहत अभियान में सुरई वन रेंज में वन कर्मियों ने शारदा नहर के किनारे शराब पी रहे चार लोगों को मना किया तो जानमाल की धमकी दे डाली। पुलिस ने …

खटीमा, अमृत विचार। नेपाल सीमा से सटे झनकईया थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आपरेशन मिशन मर्यादा के तहत अभियान में सुरई वन रेंज में वन कर्मियों ने शारदा नहर के किनारे शराब पी रहे चार लोगों को मना किया तो जानमाल की धमकी दे डाली। पुलिस ने वन कर्मियों की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

झनकईया थाना पुलिस के अनुसार पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर आपरेशन मिशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थानों में नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन में झनकईया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में 29 मई को झनकईया पुलिस द्वारा आरक्षित वन क्षेत्र कक्ष संख्या 49बी शारदा नहर किनारे सुरई रेंज में शराब का सेवन कर रहे चार लोगों को वन विभाग के कर्मियों द्वारा मना किया गया। इस पर आरोप लगाया कि चारों आरोपियों ने वन कर्मियों के साथ बदतमीजी कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने व सरकारी कार्य में बाधा की डिप्टी रेंजर सुखदेव मुनि ने पुलिस को तहरीर सौंपी।

पुलिस ने आरोपी यूपी के जिला पीलीभीत, थाना न्यूरिया, ग्राम उल्कारी ढकिया निवासी हसन आरिफ, यासीन, ग्राम न्यूरिया हुसैनपुर पीलीभीत निवासी फिरोज, पीलीभीत शहर निवासी फैज खां को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस व वन विभाग की टीम में एसआई मनोज सिंह देव, सुरई वन क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार, जीवन चंद्र उप्रेती, सतीश रेखाड़ी, सुखदेव मुनि शामिल रहे।

संबंधित समाचार