महाराष्ट्र में एटीएस ने संदिग्ध आतंकवादी इनामुल को किया गिरफ्तार
पुणे। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने लश्कर-ए-तैयबा से कथित संबंधों के आरोप में सोमवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक संदिग्ध आतंकवादी इनामुल को गिरफ्तार किया है। एटीएस आरोपी को पुणे लेकर आई है और आज पुणे की एक अदालत में पेश किया जाएगा। एटीएस अधिकारियों ने कहा कि वह कथित तौर पर …
पुणे। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने लश्कर-ए-तैयबा से कथित संबंधों के आरोप में सोमवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक संदिग्ध आतंकवादी इनामुल को गिरफ्तार किया है। एटीएस आरोपी को पुणे लेकर आई है और आज पुणे की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
एटीएस अधिकारियों ने कहा कि वह कथित तौर पर जुनैद मोहम्मद का सहयोगी है, जिसे एटीएस ने कुछ दिन पहले पुणे से गिरफ्तार किया था। इस महीने की शुरुआत में, महाराष्ट्र एटीएस ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवारा गांव में जुनैद मोहम्मद के साथ कथित संबंध रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जुनैद मोहम्मद पर प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के लिए आतंकियों को भर्ती करने का आरोप है।
एक अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय जुनैद मोहम्मद को महाराष्ट्र एटीएस ने पुणे के दापोडी इलाके से गिरफ्तार किया था। उस पर सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय सदस्यों के संपर्क में रहने का आरोप है। जुनैद पर आरोप है कि भारत के अलग-अलग राज्यों से लश्कर-ए-तैयबा के लिए आतंकियों की भर्ती करने का काम सौंपा गया था।
इसे भी पढ़ें- शिवसेना विधायक ने चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में दी चुनौती
