रामनगर: मारपीट पर दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। दो अलग-अलग मारपीट करने के मामलों में दस लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की गई है। भारत बेलवाल निवासी पश्चिम सावल्दे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रोहित सैनी, दीपू सैनी, कमल सैनी, श्याम सैनी, राहुल सैनी निवासीगण पश्चिम सावल्दे, दीनू करगेती निवासी ढेला रामनगर, सूरज गिरी निवासी …

रामनगर, अमृत विचार। दो अलग-अलग मारपीट करने के मामलों में दस लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की गई है। भारत बेलवाल निवासी पश्चिम सावल्दे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रोहित सैनी, दीपू सैनी, कमल सैनी, श्याम सैनी, राहुल सैनी निवासीगण पश्चिम सावल्दे, दीनू करगेती निवासी ढेला रामनगर, सूरज गिरी निवासी पश्चिम सांवल्दे रामनगर, किरन पांडे ने उनके साथ मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी।

वहीं दूसरी ओर भगुवाबंगर निवासी दिवाकर नाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जस्सागंजा निवासी सूरज डंगवाल, अतुल नारायण सिंह और धीरज जोशी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि आरोपियों ने गली में पहनी सोने की चेन भी लूट ली। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मारपीट के दोनों मामलों में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार