युवा नहीं बनना चाहता भाजपा कार्यालय का चौकीदार : कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। अग्निपथ योजना को लेकर राजनीतिक दलों ने भी युवाओं का समर्थन करना शुरू कर दिया है। जिले के विकासखंड अमानीगंज ब्लॉक में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तेजबली पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अग्निपथ योजना और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी द्वारा जानबूझकर परेशान किए जाने पर प्रदर्शन कर खंड विकास …

अमृत विचार, अयोध्या। अग्निपथ योजना को लेकर राजनीतिक दलों ने भी युवाओं का समर्थन करना शुरू कर दिया है। जिले के विकासखंड अमानीगंज ब्लॉक में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तेजबली पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अग्निपथ योजना और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी द्वारा जानबूझकर परेशान किए जाने पर प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष शिवपूजन पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनहित के मुद्दे पर मोदी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं, जिसकी वजह से तानाशाह सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए बेवजह ईडी का इस्तेमाल कर रही है। अग्निपथ योजना के विरोध में एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश शुक्ला ने कहा कि सरकार को अग्निपथ योजना वापस लेना चाहिए।

देश का युवा सेना में जाकर मां भारती की सेवा करना चाहता है न कि भाजपा कार्यालय का चौकीदार बनना चाहता है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा है। अंबरीष पांडेय, शैलेंद्र पाण्डेय, विजय पाण्डेय, दिनेश शुक्ला, राहुल तिवारी, कृष्ण देव शर्मा, जग प्रसाद कोरी, जेबी सिंह, साधुराम मौर्या, असगर अली, लल्लन दूबे, विकास सिंह, महिपाल सिंह, महेश सिंह, सुभाष तिवारी, संदीप मिश्र, शैलेश पांडे, शिवचंद्र तिवारी सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

पढ़ें-कांग्रेस की ‘अकर्मण्यता’ ने देश को पीछे धकेल दिया: हिमंत बिस्वा

संबंधित समाचार