काशीपुर: मोबाइल छीन कर भाग रहे दो युवक दबोचे
काशीपुर, अमृत विचार। मोबाइल लूटकर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। बिजनौर जिले के ग्राम इस्सेपुर थाना नजीबाबाद निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र स्व. भगवत सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर …
काशीपुर, अमृत विचार। मोबाइल लूटकर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।
बिजनौर जिले के ग्राम इस्सेपुर थाना नजीबाबाद निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र स्व. भगवत सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह आदर्श नगर अंकाक्षा गार्डन में किराये पर रहकर महुआखेड़ागंज में एक कंपनी में काम करता है। 22 जून की रात करीब 9:15 बजे वह ड्यूटी के लिये महुआखेड़ा कंपनी को जा रहा था। वह सूद अस्पताल वाली गली में पीपल के पेड़ के नीचे मोबाइल पर बात कर रहा था। अचानक एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आये और उन्होंने धक्का मारकर उसका मोबाइल लूट लिया।
आगे रोड़ पर जाकर उनकी बाइक रपट गयी। इस बीच लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम पवन निवासी गैस गोदाम के पास जसपुर खुर्द तथा दूसरे ने अपना नाम शादाब निवासी रुद्राक्ष गार्डन जसपुर खुर्द बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।
