Hina Khan Photos : ग्रीन मोनोकनी में हिना खान का हॉट लुक, समुद्र किनारे दिए सिजलिंग पोज
मुंबई। हिना खान इंडस्ट्री की गॉर्जियस और ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। हिना बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं। हिना खान का अंदाज ग्लैमरस होने के साथ सिजलिंग भी है। अगर हिना खान की मोनोकनी में लेटेस्ट फोटो देख लेंगे, तो आप भी उनपर से नजरें नहीं हटा पाएंगें। रैंप वॉक कर सुर्खियां …
मुंबई। हिना खान इंडस्ट्री की गॉर्जियस और ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। हिना बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं। हिना खान का अंदाज ग्लैमरस होने के साथ सिजलिंग भी है। अगर हिना खान की मोनोकनी में लेटेस्ट फोटो देख लेंगे, तो आप भी उनपर से नजरें नहीं हटा पाएंगें।

रैंप वॉक कर सुर्खियां बटोरने के बाद अब हिना खान अपने मोनोकोनी लुक से कहर ढा रही हैं। समंदर किनारे हिना का किलर फोटोशूट देख लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ गई हैं।

समंदर किनारे बैठ पोज दे रही हिना खान ने ग्रीन कलर की मोनोकोनी पहनी है। जिसकी वन शोल्डर डिजाइन इसे आकर्षक बना रही है। इस बोल्ड लुक में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज दिए हैं। हिना का यह हॉट लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

हिना ने मोनोकनी संग प्रिंटेड श्रग कैरी किया है। मोनोकनी में हिना खान खूबसूरत लग रही हैं।

हिना ने अपने सिजलिंग लुक को ट्रेंडी नेकपीस और फंकी सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया। हिना इस लुक में कहर बरपा रही हैं। ग्रीन मोनोकनी संग हिना का न्यूड ग्लोइंग मेकअप और ओपन हेयर सुपर क्लासी है।

ग्रीन मोनोकोनी के साथ हिना खान ने मल्टीकलर प्रिंट का स्टोल कैरी किया है जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है। हिना खान अवॉर्ड शो से लेकर कांस तक हर जगह अपने लुक्स से हर किसी को इंप्रेस करते दिखती हैं।

एक्ट्रेस को टीवी इंडस्ट्री में ट्रेंड सेटर के तौर पर देखा जाता है। हिना ने अपनी करियर की शुरुआत ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ शो से की थी। टीवी शोज के आलावा हिना बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें : Janhvi Kapoor Photos : मरून शिमरी गाउन में जाह्नवी कपूर ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, अदाएं देख फैंस हुए क्लीन बोल्ड
