रुद्रपुर: पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने लगाया भूमि हड़पने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर भूमि हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना था कि उसके भूखंड को किसी ओर को बेच दिया है, जबकि भूखंड उसके द्वारा खरीदा गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस से भूमि पर कब्जा दिलाने और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की …

रुद्रपुर, अमृत विचार। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर भूमि हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना था कि उसके भूखंड को किसी ओर को बेच दिया है, जबकि भूखंड उसके द्वारा खरीदा गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस से भूमि पर कब्जा दिलाने और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन डॉक्टर कॉलोनी के रहने वाले पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत कुमार अरोड़ा ने बताया कि वर्तमान में कनाडा में रह रहे मॉडल कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से उन्होंने वर्ष 2008 में 45 लाख में भूखंड क्रय किया था। विक्रेता ने उसे व्यस्त होने का हवाला देकर एक साल बाद भूमि की रजिस्ट्री करने का आश्वासन दिया।

शिकायतकर्ता का कहना था कि उसकी तबीयत खराब होने और कोविड-19 की वजह से विक्रेता से संपर्क नहीं हुआ। बाद में पता चला कि उस व्यक्ति ने वर्ष 2016 से 2017 के बीच उसी जमीन को 1.37 करोड़ में दूसरे किसी व्यक्ति को बेच दिया है। जब इस संबंध में आरोपी से संपर्क किया, तो धमकाया गया। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर भूमि पर कब्जा दिलवाने और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

संबंधित समाचार