बाबा बर्फानी के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे भक्त, ऐसे करें आवेदन
श्रीनगर। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (सीएएसबी) दुनिया भर में बाबा अमरनाथ जी के लाखों भक्तों के लिए ऑनलाइन सुविधा का विस्तार कर रहा है। इससे उन भक्तों को लाभ मिलेगा जो इस वर्ष यात्रा के लिए नहीं आ सके। इस सुविधा के तहत भक्तों के लिए वर्चुअल पूजा, हवन और प्रसाद बुकिंग की व्यवस्था की …
श्रीनगर। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (सीएएसबी) दुनिया भर में बाबा अमरनाथ जी के लाखों भक्तों के लिए ऑनलाइन सुविधा का विस्तार कर रहा है। इससे उन भक्तों को लाभ मिलेगा जो इस वर्ष यात्रा के लिए नहीं आ सके। इस सुविधा के तहत भक्तों के लिए वर्चुअल पूजा, हवन और प्रसाद बुकिंग की व्यवस्था की गई है।
भक्त अपनी पूजा, हवन और प्रसाद ऑनलाइन बुक कर सकते हैं, और पवित्र गुफा के पुजारी इसे भक्त के नाम पर चढ़ाएंगे। इसके अलावा प्रसाद बाद में भक्तों के यहां भेजा जाएगा। एसएएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतीशवार कुमार ने कहा कि श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट www.shriamarnathjishrine.com के माध्यम से ऑनलाइन सेवाओं को बुक किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री को आम उपहारस्वरूप भेजे
