जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर सीएम योगी ने ट्वीट कर जताया दुख

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। गौरतलब है कि जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके के अनुसार वहां के स्थानीय …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।

गौरतलब है कि जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके के अनुसार वहां के स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे नारा शहर में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव अभियान के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए आबे पर एक हमलावर ने गोली मारकर हमला किया। आबे को रक्तरंजित हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के हर प्रयास के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका।

योगी ने अपने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा, “भारत-जापान मैत्री को नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे जी की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों व जापान वासियों के साथ हैं। परमपिता दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।”

पढ़ें-नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, राहुल गांधी ने निधन पर शोक किया व्यक्त

संबंधित समाचार