बाजपुर: चोरी की बिजली से संचालित हो रहा था अस्पताल, रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए छापामारी करते हुए विद्युत संयोजन चेक किए। इस दौरान दोराहा स्थित वर्धन हॉस्पिटल मेटरसिटी सेंटर में चोरी की बिजली से अस्पताल चलता पाया गया। इसके अलावा तीन घरों में भी बिजली चोरी पकड़ी गई है। इन सभी के खिलाफ कोतवाली में अलग-अलग …

बाजपुर, अमृत विचार। विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए छापामारी करते हुए विद्युत संयोजन चेक किए। इस दौरान दोराहा स्थित वर्धन हॉस्पिटल मेटरसिटी सेंटर में चोरी की बिजली से अस्पताल चलता पाया गया। इसके अलावा तीन घरों में भी बिजली चोरी पकड़ी गई है। इन सभी के खिलाफ कोतवाली में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

विद्युत विभाग की टीम द्वारा की गई कार्रवाई में रामपुर रोड दोराहा स्थित वर्धन हॉस्पिटल मेटरसिटी सेंटर में छापामारी कर विद्युत संयोजन चेक किया तो पता चला कि अस्पताल में करीब 2.081 किलोवाट विद्युत की चोरी की जा रही है।

विभाग ने बिजली काटकर केबिल कब्जे में ले ली है। साथ ही विद्युत अधिनियम के तहत अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी प्रकार मुड़िया कला निवासी दिलशाद पुत्र अकबर अली के यहां 2.696 किलोवाट एवं बाजपुर गांव निवासी डालचंद पुत्र भूरे 0.56 किलोवाट विद्युत भार का उपयोग चोरी से करते पाया गया है।

इन सभी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। टीम में उपखंड अधिकारी ललित मोहन, अवर अभियंता प्रवीण प्रताप सिंह, सहादत, तहजीम, नीरज आदि शामिल थे। इसके अलावा ग्राम जोगीपुरा निवासी मिलखराज पुत्र धर्मचंद के घर 2.831 किलोवाट बिजली चोरी पकड़े जाने पर अवर अभियंता योगेश कुमार द्वारा संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

संबंधित समाचार