बरेली: परगवां में कांवड़ रोकने वाला जुबैर दो गनर लेकर झाड़ता था रौब
बरेली, अमृत विचार। कैंट के परगवां में महिला प्रधान के देवर ने शुक्रवार को कांवड़ियों को रोककर बवाल करा दिया था। बताया जा रहा है आरोपी जुबेर अपनी प्रधान भाभी को मिले गनर लेकर गांव में रौब झाड़ता था। अपनी इसी दबंगई की बजह से उसने कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे रोककर कांवड़िए की पिटाई …
बरेली, अमृत विचार। कैंट के परगवां में महिला प्रधान के देवर ने शुक्रवार को कांवड़ियों को रोककर बवाल करा दिया था। बताया जा रहा है आरोपी जुबेर अपनी प्रधान भाभी को मिले गनर लेकर गांव में रौब झाड़ता था। अपनी इसी दबंगई की बजह से उसने कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे रोककर कांवड़िए की पिटाई लगा दी थी। पुलिस ने आरोपी जुबैर समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया है।
बतातें चले विधानसभा चुनाव में परगवां का इशाक हुसैन प्रधानी का चुनाव जीत गया था। जिसकी हारे हुए प्रधान ने हत्या कर दी। उसके बाद पुलिस ने मृतक प्रधान की पत्नी प्रधान सकीना को सुरक्षा प्रदान करते हुए दो गनर दे दिए थे। लेकिर इन दोनों गनरों को लेकर जुबैर घुमता था और आसपास रौब झाड़ता था। शुक्रवार को हुए बवाल के दौरान भी जुबैर के साथ दोनों सुरक्षाकर्मी थे। यही वजह है कि जुबैर के हौसले इतने ज्यादा बुलंद थे कि वह कांवड़ियों से भिड़ गया। सुरक्षा की वजह से ही उसने कांवड़ियों पर हमला भी कर दिया था।
इस दौरान दोनों सुरक्षा कर्मियों ने काफी रोकने की कोशिश की थी। लेकिन जुबैर और प्रधान का ससुर किसी भी हाल में नहीं माने। इसी वजह से मौके पर बवाल हो गया। पुलिस को पता चला है कि जुबैर सुरक्षाकर्मियों को लेकर परगवां गांव में ही नहीं आसपास के गांव में भी लोगों पर रौब झाड़ता है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया है। परगवां की प्रधान सकीना बी की छह माह की बेटी है। प्रधान के परिवार के सभी लोग गिरफ्तार हुए हैं इसीलिए उनकी छह माह की बेटी हिबजा भी उनके साथ जेल जाएगी।
बवाल के आरोप में परगवां की प्रधान समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उनकी शिनाख्त कर उन्हें भी जेल भेजा जाएगा। बवाल करने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।-रविंद्र कुमार, एसपी सिटी।
ये भी पढ़ें- बरेली: नगर पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक
