असली गठबंधन महागठबंधन ही है, यह गरीब और जनता की सरकार है- तेजस्वी यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार में सरकार बदल चुकी है। नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री बने हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व था कि किसी भी कीमत पर सांप्रदायिक शक्ति बीजेपी बिहार की धरती से बाहर जाए। इनका काम जो देश में चल …

पटना। बिहार में सरकार बदल चुकी है। नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री बने हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व था कि किसी भी कीमत पर सांप्रदायिक शक्ति बीजेपी बिहार की धरती से बाहर जाए। इनका काम जो देश में चल रहा है…झारखंड और महाराष्ट्र में देखिए।

बिहार के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि असली गठबंधन महा गठबंधन ही है। यही सरकार गरीब और जनता की सरकार है। हम समाजवादी लोग हैं, हमारा मैनिफेस्टो क्या था?…. पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई, यही था।

उन्होंने कहा कि हर बूथ पर, हर ब्लॉक पर लोग उत्साहित हैं। बीजेपी ने लोगों के चेहरों से मुस्कान छीन ली थी। आज यहां भारी संख्या में लोग अपना समर्थन जताने पहुंचे हैं। हम अपना काम शुरू करने के लिए केवल सरकार के उचित गठन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला, ‘फ्री सुविधा बंद करने की कोशिश हो रही है, क्या सरकार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है?’

संबंधित समाचार