रुद्रपुर: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर जबरदस्ती संबंध बनाने का आरोप लगाया है। शहर निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि वह नवम्बर 2021 में अपनी मां के साथ एक विवाह समारोह में गई थी। नानकमत्ता के ग्राम गिधौर निवासी एक युवक के माता-पिता …

रुद्रपुर, अमृत विचार। एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर जबरदस्ती संबंध बनाने का आरोप लगाया है। शहर निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि वह नवम्बर 2021 में अपनी मां के साथ एक विवाह समारोह में गई थी।

नानकमत्ता के ग्राम गिधौर निवासी एक युवक के माता-पिता ने युवती को देखा। इस दौरान युवक ने उसकी मां और मौसी से शादी की बात की। एक-दूसरे का मोबाइल नंबर भी लिया।

इस बीच युवक फोन पर अकेले मिलने का दबाव बनाने लगा। युवती ने कई बार इंकार किया। लेकिन युवक ने शादी का झांसा देकर जबरन शरीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि एक दिन उसके मोबाइल पर फोन आया कि वह उस युवक की गर्लफ्रेंड बोल रही है। इस पर उन्होंने युवक के माता व पिता से भी फोन पर बात की तो उन्होंने विवाह से कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार