हल्द्वानी: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो के खिलाफ एफआईआर
हल्द्वानी, अमृत विचार। बहनों के साथ स्कूल के लिए निकली किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों व एक महिला के खिलाफ अपहरण करने और बंधक बनाने का मामला दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बहनों के साथ स्कूल के लिए निकली किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों व एक महिला के खिलाफ अपहरण करने और बंधक बनाने का मामला दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 15 अगस्त को स्कूल जाते वक्त लापता हो गई। अगले दिन पुत्री के दिल्ली में होने की खबर मिली। जिसे परिजन दिल्ली से लाए और उसने बताया कि क्लास में बोतल पी और फिर उसे बस में होश आया।
उसके बगल में एक महिला बैठी थी। जो उसे अपने घर शादीपुर घघोरा ले गई और कैद कर लिया। अगले दिन वह किसी तरह बच कर भाग निकली और आनंद विहार थाने पहुंची। किशोरी के पिता ने मुरादाबाद निवासी आकाश और गौरव शक जाहिर करते हुए बताया कि उक्त दोनों ने महिला के जरिये अपहरण कराया। आकाश और गौरव दोनों बेटी को मैसेज करते थे।
