उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, UKSSSC पेपरलीक मामले में हो सकता है बड़ा फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। धामी कैबिनेट की बैठक शुक्रवार यानि आज शाम साढ़े चार बजे शुरू होगी। बैठक में कैबिनेट प्रदेश में चल रहे यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच समेत समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला ले सकती है। सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने जा रही कैबिनेट …

देहरादून, अमृत विचार। धामी कैबिनेट की बैठक शुक्रवार यानि आज शाम साढ़े चार बजे शुरू होगी। बैठक में कैबिनेट प्रदेश में चल रहे यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच समेत समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला ले सकती है।

सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने जा रही कैबिनेट बैठक में भू-कानून पर समिति की सिफारिशों को रखा जा सकता है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लॉजिस्टिक पॉलिसी और उत्पादों के जीआई टैग के लिए बोर्ड के गठन का प्रस्ताव भी कैबिनेट बैठक में रखने की संभावना है।

संबंधित समाचार