हल्द्वानी: हिंदी दिवस पर कवियों ने व्यंगों से बताई भाषा की महत्ता
हल्द्वानी, अमृत विचार। हिन्दी दिवस के मौके पर बुधवार को श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कवियों ने वर्तमान में हिन्दी भाषा की दशा और दिशा पर हास्य व्यंग्य प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. प्रभा पंत ने कहा कि हिन्दी ज्ञान विज्ञान के प्रचार प्रसार और …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हिन्दी दिवस के मौके पर बुधवार को श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कवियों ने वर्तमान में हिन्दी भाषा की दशा और दिशा पर हास्य व्यंग्य प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. प्रभा पंत ने कहा कि हिन्दी ज्ञान विज्ञान के प्रचार प्रसार और स्नेह की अभिव्यक्ति का माध्यम है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरीशचंद्र बेलवाल ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है। हास्य कवि डॉ. वेद प्रकाश अंकुर, अशोक वार्ष्णेय, विद्या महतोलिया, हरीश करन उप्रेती आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मोहित जोशी, राम अग्रवाल, मनोज कुमार पाण्डेय, कीर्ति चन्द्र कलौनी, डॉ. नारायण दत्त थुवाल, जानकी त्रिपाठी, रजनी बेलवाल, दीपचन्द्र जोशी, साकेत पाठक, शुभम पाठक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि दी गई।
