मुरादाबाद : चालक को आई नींद की झपकी…बेकाबू टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलटा, महिलाओं समेत 10 घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। पित्र अमावस्या पर बृजघाट से स्नान करके लौट रही महिलाओं का टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में सभी 10 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। मझोला …

मुरादाबाद,अमृत विचार। पित्र अमावस्या पर बृजघाट से स्नान करके लौट रही महिलाओं का टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में सभी 10 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

मझोला थाना क्षेत्र के गांव धीमरी निवासी कई लोग पित्र अमावस्या पर शनिवार की रात स्नान करने के लिए बृजघाट गए थे स्नान के बाद रविवार सुबह वापस अपने घर आ रहे थे रास्ते में पाकुड़ थाना क्षेत्र में सीएनजी पेट्रोल के पास हाईवे पर अचानक चालक को नींद आ गई। इससे टेंपो बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में रामप्यारी, सूरजमुखी, हीरावती, ज्ञानवती, रोहतास, विवेक, अंजू, जसवीर, हरवती, रोहित आदि घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल रामप्यारी, सूरजमुखी, ज्ञानवती और हीरावती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी पर परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

ये भी पढ़ें : जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में दिखे राजनीति के कई रंग, सांसद के दो प्रस्तावों को दिखाया ठेंगा, एक स्वीकृत

संबंधित समाचार