भीमताल: विश्व दिव्यांग दिवस पर सम्मानित होंगे दक्ष कर्मचारी और खिलाड़ी, आठ अक्टूबर तक करना होगा आवेदन
भीमताल, अमृत विचार। दक्ष दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा समारोह में उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, स्वतः रोजगार में रत दिव्यांग व्यक्तियों, दिव्यांगों के सेवायोजकों, प्लेसमेन्ट अधिकारियों तथा उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों को …
भीमताल, अमृत विचार। दक्ष दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा समारोह में उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, स्वतः रोजगार में रत दिव्यांग व्यक्तियों, दिव्यांगों के सेवायोजकों, प्लेसमेन्ट अधिकारियों तथा उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि दक्ष दिव्यांगजन आवेदन पत्र में सम्बन्धित व्यक्ति का आवदेन पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, फोटो एवं एक पेज का विस्तृत बायोडाटा सहित संस्तुति कर दो प्रतियों में आठ अक्टूबर तक कार्यालय जिला समाज कल्याण विभाग, विकास भवन भीमताल में अपना आवेदन जमा कर सकते है।
