नैनीताल: दुर्गा महोत्सव एक अक्टूबर से, उत्तराखंडी स्टार नाइट आकर्षण का केंद्र
नैनीताल, अमृत विचार। एक से पांच अक्टूबर तक नैनीताल में दुर्गा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव के दौरान डीएसए मैदान में लगने वाले मेले की सभी तैयारियां अंतिम चरणों में पहुंच चुकी हैं। दुकानों का निर्माण भी शुरू हो चुका है। मेले में 300 …
नैनीताल, अमृत विचार। एक से पांच अक्टूबर तक नैनीताल में दुर्गा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
महोत्सव के दौरान डीएसए मैदान में लगने वाले मेले की सभी तैयारियां अंतिम चरणों में पहुंच चुकी हैं। दुकानों का निर्माण भी शुरू हो चुका है। मेले में 300 दुकानें लगाई जा रही है।हालांकि इस दौरान नंदा देवी महोत्सव की तर्ज पर झूले नही लगाई जाएंगे।
सचिव त्रिभुवन फर्त्याल ने बताया कि महोत्सव में दुर्गा मां की मूर्ति का निर्माण प्रारंभ किया जा चुका है। एक अक्टूबर मां दुर्गा की मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के दर्शन के लिए रखी जाएंगी। इससे पहले महिलाओं के द्वारा शहर में कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम को मां दुर्गा की पूजा के उपरांत उत्तराखंड की संस्कृति को जीवंत रखने के मकसद से डीएसए मैदान में उत्तराखंडी स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मशहूर लोक गायिका माया उपाध्याय, इंदर आर्य समेत उत्तराखंड के मशहूर सांस्कृतिक दल अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे।
