रानीखेत: अंकिता हत्याकांड के अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही भाजपा : टम्टा
रानीखेत, अमृत विचार। पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड में भाजपा के रसूखदार लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया। कहा कि इसके चलते रेगुलर पुलिस भी जांच में लापरवाही बरत रही है। यहां एक निजी सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य सभा सदस्य ने कहा कि अंकिता …
रानीखेत, अमृत विचार। पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड में भाजपा के रसूखदार लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया। कहा कि इसके चलते रेगुलर पुलिस भी जांच में लापरवाही बरत रही है।
यहां एक निजी सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य सभा सदस्य ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में भाजपा के रसूखदार लोग सम्मिलित है। इसलिए सरकार पहले दिन से ही मामले में पर्दा डालने का प्रयास करती आ रही है। कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और अपराधियों को दंड। इसके लिए कांग्रेसजन पूरे प्रदेश में मुहिम जारी रखे हुए है। सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को विपक्ष पुरजोर तरीके से उठाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पहले यह बात प्रचारित की गई थी कि मुख्यमंत्री के कहने पर रिसार्ट और अंकिता के कमरे पर बुलडोजर चलाया गया लेकिन जब कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए तो जिलाधिकारी ने बुलडोजर चलाने का आदेश न देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि सरकार के कहने पर बुलडोजर नहीं चला तो आखिर आदेश किसने दिया।
उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अंकिता हत्याकांड के अपराधियों को बचाने का प्रयास योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने इस कांड की जांच सीबीआई से करने की मांग भी की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, ब्लाक प्रमुख हीरा रावत, नगर महामंत्री कुलदीप कुमार, त्रिभुवन शर्मा, चंद्रशेखर आर्य आदि मौजूद रहे।
