हल्द्वानी: नो-पार्किंग जोन और एसडीएम कोर्ट के बाहर से बाइक चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में दोपहिया वाहनों की चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बाइक एसडीएम कोर्ट तो दूसरी नो-पार्किंग जोन ठंडी सड़क से चोरी हुई। एक मामले में तो पुलिस ने चार माह बाद केस दर्ज किया है। संजय साहनी की नैनीताल रोड पर एसडीएम कोर्ट के सामने ब्लैसिंग्स …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में दोपहिया वाहनों की चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बाइक एसडीएम कोर्ट तो दूसरी नो-पार्किंग जोन ठंडी सड़क से चोरी हुई। एक मामले में तो पुलिस ने चार माह बाद केस दर्ज किया है।

संजय साहनी की नैनीताल रोड पर एसडीएम कोर्ट के सामने ब्लैसिंग्स के नाम से दुकान है। संजय ने पुलिस को बताया कि बीती सात जून उन्होंने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी की थी। बाइक जहां खड़ी थी वहां सीसीटीवी भी लगा था। सीसीटीवी में दिखाई दिया कि रात करीब नौ बजे एक युवक ने नकली चाबी से बाइक का लॉक खोला और बाइक लेकर फरार हो गया।

वहीं दूसरे मामले में रानीखेत बग्वाली पोखर अल्मोड़ा निवासी सन्नी बिष्ट ने कोतवाली पुलिस को बताया कि बीती तीन अक्टूबर की रात करीब 11 बजे वह अपनी बाइक से ठंडी सड़क गया था। उसने अपनी बाइक वहीं सड़क पर खड़ी की और किसी काम से चला गया। लौट कर आया तो बाइक मौके से गायब थी। बता दें कि ठंडी सड़क पर पार्किंग को लेकर हाईकोर्ट नाराजगी जता चुका है। बावजूद इसके ठंडी सड़क को पार्किंग मुक्त नहीं कराया जा सका।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज