रुद्रपुर: मुकदमा वापस लेने के लिये पीड़िता को धमकी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। हत्या का मुकदमा वापस लेने को लेकर पीड़ित व उसके मां को आरोपियों के परिजनों द्वारा धमकी दी जा रही है। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम दुर्जनपुर थाना बिलासपुर, रामपुर, यूपी निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि दिवाली की देर रात उसके भाई दलजीत सिंह की मेट्रोपोलिस गेट के सामने गुरवीर सिंह व 10 अन्य लोगों ने हत्या कर दी थी। जिसकी रिपोर्ट पंतनगर थाने में दर्ज कराई गई थी।

जिसकी पैरवी वह ही कर रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी गुरवीर के परिजन चमकार सिंह, जोगिंदर सिंह खैरा व कुछ अन्य अज्ञात लोग उसे व उसकी मां को लगातार डरा धमका रहे हैं। साथ ही मुकदमा वापस लेने की धमकी भी दे रहे हैं। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार