'ये शायद मेरा आखिरी वीडियो...', ईरानी एक्ट्रेस ने हिजाब उतारकर इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट...गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक्ट्रेस हेंगामेह गजियानी और कातायुन रियाही को सरकार के खिलाफ जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है

16 सितंबर को 22 साल की युवती महसा अमिनी की मौत के बाद ईरान में प्रदर्शन शुरू हुए थे। पुलिस ने महसा को हिजाब नहीं पहनने के लिए गिरफ्तार किया था।

तेहरान। ईरान में दो महीने से हिजाब विरोधी प्रदर्शन जारी हैं। इसी बीच पुलिस ने दो मशहूर ऐक्ट्रर्स को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के समर्थन में थीं। हेंगामेह गजियानी (Hengameh Ghaziani) और कातायुन रियाही (Katayoun Riahi) को सरकार के खिलाफ जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अभिनेत्री पर सार्वजनिक रूप से हिजाब हटाने का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 52 वर्षीय फिल्म स्टार ने हिजाब को हटाते हुए एक वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। इसमें उन्होंने हिजाब नहीं पहना था।

हेंगामेह गजियानी का पोस्ट
एक्ट्रेस हेंगामेह गजियानी ने  सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, 'ये शायद मेरी आखिरी पोस्ट होगी। इस पल से, मेरे साथ जो कुछ भी होता है, जान लें कि हमेशा की तरह...मैं अपनी आखिरी सांस तक ईरानी लोगों के साथ हूं।' एक्ट्रेस का वीडियो एक शॉपिंग स्ट्रीट का लग रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि गजियानी बिना हिजाब के एक पब्लिक प्लेस पर खड़ी हैं और फिर अपने बालों को बांधती हुई दिखाई देती हैं।

 

https://www.instagram.com/p/ClJ3cY7AYss/

महसा अमिनी की मौत के बाद शुरू हुए प्रदर्शन
आपको बता दें कि16 सितंबर को 22 साल की युवती महसा अमिनी की मौत के बाद ईरान में प्रदर्शन शुरू हुए थे। पुलिस ने महसा को हिजाब नहीं पहनने के लिए गिरफ्तार किया था। कस्टडी में उसकी जान चली गई थी। अब तक विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ईरान से आए दिन विरोध प्रदर्शन को दिखाते वीडियो भी सामने आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CipXz4HsWgL/?hl=en

ये भी पढ़ें :  अफगानिस्तान में शरिया कानून लागू... 19 लोगों को मिली कोड़े मारने की सजा

संबंधित समाचार